The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

चुनाव में भाजपा के लिए भूमिका के लिए तैयार हैं आरएसएस

भोपाल (आधुनिक इंडिया नेटवर्क) मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में जिस तरह से भाजपा ने संघ की सलाह को गंभीरता से लिया है, उससे यह तय हो गया है कि इस बार संघ बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। इसी तरह के संकेत प्रदेश में संघ दृष्टि से बनाए गए मालवा, मध्यभारत व महाकौशल प्रांत के क्षेत्रीय प्रचारकों को दिए गए है।

दरअसल, पूर्व में टिकट वितरण के पहले कराए गए भाजपा के अंदरूनी सर्वे पर संघ ने आपत्ति की थी। इसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उस पर सहमति जाताई थी। यही नहीं इसके बाद ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी प्रदेश की टीम की जगह संघ कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि संघ व भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता हमेशा से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर रहता है। कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा हमले संघ पर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *