The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने घोषित किए 4 उम्‍मीदवार, दुमका से शिबू सोरेन लड़ेंगे चुनाव

रांची : झारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को अपने प्रत्‍याशियों का एलान कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से दुमका से पार्टी सुप्रीमो व केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन चुनाव लड़ेंगे। जेएमएम ने जमशेदपुर से चंपई सोरेन को उम्‍मीदवार बनाया है, गिरिडीह से जगरनाथ महतो और राजमहल से विजय हांसदा झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने ओडिशा के एक सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यहां मयूरभंज संसदीय क्षेत्र जो संथाल बहुल इलाका हैं यहा से अंजलि सोरेन को जेएमएम उम्‍मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के पांच विधानसभा क्षेत्रों से भी प्रत्याशी के नाम का एलान किया गया है। सरसकेना से महेशचंद्र हेम्ब्रम, बंगरीपोसी से सुंदरमोहन सिंह, मोराडा से कलिंग केसरी जेना, विरमित्रपुर से सेवियन आइंद, रायरंगपुर से सुनाराम टुडू झामुमो के उम्‍मीवार होंगे। वही बिहार के चार सीटों पर जेएमएम पार्टी चुनाव लड़ेगी. बिहार के कटिहार से जावेद हसन, पूर्णिया से मंजू मूर्मू, किशनगंज से सुकल मूर्मू और बांका से राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्‍पू यादव को झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्‍याशी बनाया गया है।
वही बंगाल के दस सीटों पर नौ उम्‍मीदवारों को जेएमएम ने टिकट दिया हैं . रायगंज से संताप हांसदा, मालदा उत्तर से जोसेफ किस्‍कू, मालदा दक्षिण से सुरेश चंद्र सरकार, बालुरघाट से नरेन टुडू, आसनसोल से नाजनी बेगम, बांकुड़ा से विप्‍लव मरांडी, पुरुलिया से दीपेंदु महतो, झारग्राम से कमल बास्‍के, वीरभूम से शिवरतन शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया है। बोलपुर से प्रत्‍याशी का एलान बाद में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *