The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

देश के महिलाओ को नई सौगात, महिलाओं के लिए लांच हुई राष्‍ट्रीय महिला पार्टी

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया संवाददाता) देश में स्त्रियों आबादी लगभग आधी है उसके बाद भी विधानसभा व लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसीको ध्यान में रखते हुए व अपने अधिकारों की प्राप्ति के उद्देश्य से मंगलवार को दिल्ली में एक एक राजनैतिक दल ‘राष्ट्रीय महिला पार्टी’ की नींव रखी गयी। यह देश की पहली महिला राजनीतिक पार्टी है । इस राष्ट्रीय महिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 36 वर्षीय डा. श्वेता शेट्टी हैं ।

पार्टी की अध्यक्ष डा. श्वेता शेट्टी कहती हैं कि 73वें संविधान संशोधन के बाद पंचायत चुनावों में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन अपने अधिकारों के प्रति सजगता के अभाव में अधिकतर जगह ‘सरपंच पति’ ही अपनी पत्नी की जगह काम कर रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा में यह संभव नहीं हो पाएगा।

यह पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में भाग लेगी, लेकिन केवल आधी सीटों यानी 272 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारेगी। इसका एजेंडा स्पष्ट है व इसमें स्त्रियों की एजुकेशन व सेहत के मुद्दे सर्वोपरि होने चाहिए।
डा. शेट्टी हैदराबाद की एक मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं, जो पिछले कुछ वर्षों से एनजीओ तेलंगाना महिला समिति चला रही हैं। इस संगठन के 1.45 लाख सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 2019 का चुनाव अनुभव के लिए लड़ेगी, लेकिन असली लड़ाई 2024 के चुनाव में होगी। इस दौरान वह संसाधन जुटाने और महिलाओं को अधिकारों के लिए सजग करने के काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *