The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

नगाव के सांसद तथा केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई अपने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ेगा

नई दिल्ली : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और नागांव से बीजेपी सांसद राजेन गोहाई ने शनिवार को एक बयान जारी कर सभी को चौका दिया हैं , उन्होंने कहा हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले अदालत में दर्ज हैं, जब तक वे दोषमुक्त नहीं हो जाते तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगे। आरोप और आपराधिक मामले भाजपा पार्टी की संभावनाओं को बाधित कर सकते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि उनके लिए भाजपा को कोई नुकसान हो क्यूंकि विरोधी हमेशा मुद्दा ढूंढ़ता रहता हैं और वे ऐसा मौका विरोधियों को नहीं देना चाहता।
दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित एक पत्रकार सम्मलेन में उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ एक झूठा केस चल रहा हैं और उक्त केस अदालत में विचारधीन हैं ।
हालांकि, उन्होंने इस बात को बनाए रखा कि वह राज्य में चुनाव अभियानों में सक्रिय रूप से पार्टी की हरसंभव मदद करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार , गोहाई जिन्हें भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ जाना जाता है और आरएसएस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची में उनकी पत्नी रीता गोहेन को शामिल करने में कामयाबी हासिल की है।
यहा यह बता दे कि राजेन गोहाई असम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और भाजपा को असम में लाने में उनके भी बहुत बड़ी भूमिका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *