The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम सहित चार दोषी करार

पंचकूला : हरियाणा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने दोषी करार दिया है। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायधीश जगदीप सिंह शुक्रवार को इस मर्डर केस में राम रहीम निर्मल, कुलदीप और कृष्ण लाल समेत चार आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अब राम रहीम और बाकी दोषियों को 17 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा। राम रहीम फिलहाल दो साध्वियों से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। इस फैसले के मद्देनजर डेरा सच्चा सौदा, सुनारिया जेल और विशेष अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पंजाब और हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी किया था।

बता दे कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड 16 साल पहले हुआ था । 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो लगातार अपने समाचार पत्र में डेरे में होने वाले अनर्थ से जुड़ी ख़बरों को छाप रहे थे। पत्रकार के परिवार ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। उनकी याचिका पर अदालत ने इस हत्याकांड की जांच नवंबर 2003 को सीबीआई के हवाले कर दी थी। 2007 में सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते हुए डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *