The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

मैं ही बिहार का दूसरा लालू प्रसाद यादव हूँ : तेज प्रताप

पटना। लोकसभा चुनाव में अबतक 4 चरणों का मतदान हो चुका है। 6 मई में पांचवे चरण की वोटिंग होनी है, इस बीच बिहार में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। वहीं दूसरी ओर जेल में बंद राजद के मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी को लेकर लगातार मुखर होते जा रहे हैं। जहानाबाद के मखदुमपुर हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को लालू-राबड़ी मोर्चा के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं बिहार का दूसरा लालू यादव हूँ ।
इस जनसभा में अपने भाई तेजस्वी पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि, वह (लालू प्रसाद) बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं। वह एक दिन में 10-12 कार्यक्रमों में शामिल होते थे। अब, नेता केवल 2-4 सभाएं करके ही लरूआ (बीमार होना) जाते हैं। बता दें कि हाल ही के दिनों में तेजस्वी ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अपनी कई निर्धारित रैलियों को रद्द कर दिया था। तेजप्रताप ने यह भी दावा किया कि वह बिहार के दूसरे लालू हैं। उन्होंने कहा, मैं लालू यादव का खून हूँ । वह हमारे गुरु होने के साथ-साथ हमारे आदर्श हैं। मैं बिहार का दूसरा लालू यादव हूँ ।
अपने भाई का नाम लिए बिना तेज प्रताप ने कहा कि, पार्टी ने चापलूसों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर, जिन्हें पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ खड़ा किया गया था, एक लाख से अधिक के अंतर से जहानाबाद सीट जीतेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को चुनाव में खड़ा किया है, जो जहानाबाद का विकास करेगा। वहीं, उन्होंने राजद के प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरेंद्र यादव तिलकुट चुराते हैं, वह जहानाबाद का विकास क्या करेंगे?
तेज प्रताप ने कहा कि लालू प्रसाद के आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का मेरा प्रयास जारी रहेगा। जिस तरह से गरीबों को सहारा देने के लिए हमारे पिता बिना किसी से समझौता किए लड़ाई लड़ते रहे उसी का परिणाम है कि उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *