The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

रिद्धिमा कपूर साहनी ने डॉ. जयश्री शरद की पुस्तक ‘स्किन रूल्स’ को लॉन्च किया

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया संवातदाता) अपनी पहली पुस्तक ‘स्किन टॉक’, सेलिब्रिटी कॉस्मेटिक त्वचा विज्ञानी की उत्कृष्ट सफलता के बाद डॉ. जयश्री शरद ने कई हस्तियों के बीच अपनी दूसरी पुस्तक ‘स्किन रूल्स’ लॉन्च की। पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को नई दिल्ली के स्थित ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर में रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक भव्य समारोह में रिलीज किया गया।
बता दे कि डॉ. जयश्री शरद, जो अमेरिकन सोसायटी ऑफ डार्मेटोलॉजिक सर्जरी की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार हैं, इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ डार्मेटोलॉजिकल सर्जरी की निदेशक मंडल के सदस्य, मुंबई की स्किनफिनिटी सौंदर्यशास्त्र और लेजर क्लिनिक में मेडिकल डायरेक्टर और सौंदर्यशास्त्र त्वचाविज्ञान : वर्तमान परिप्रेक्ष्य (जेपी मेडिकल प्रकाशक) की एडिटर-इन-चीफ हैं। डॉ. जयश्री को 2017 में मुंबई में आयोजित हेल्थ कांग्रेस अनुअल अवॉर्ड्स में ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र की 50 उत्कृष्ट महिलाएं’ में सूचीबद्ध किया गया था। इसके अलावा उन्होंने वोग और एले ब्यूटी अवॉर्ड्स दोनों में सर्वश्रेष्ठ त्वचा विशेषज्ञ के पुरस्कार भी जीते हैं।

डॉ. जयश्री की नई किताब ‘स्किन रूल्स’ में वर्णित उपायों का इस्तेमाल हर आयु वर्ग के पुरुष और महिला, दोनों कर सकते हैं और यही पुस्तक का मकसद भी है। त्वचा की देखभाल के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण की रूपरेखा ‘स्किन रूल्स’ छह सप्ताह की एक ऐसी योजना प्रस्तुत करता है, जिसके जरिये दोषपूर्ण त्वचा को चमकदार त्वचा में बदल सकती है। आहार और जीवनशैली में बदलाव के साथ यह पुस्तक किसी भी प्रकार की त्वचा की देखभाल, उसकी नियमितता वाला रूटीन और त्वचा के समयानुकूल उपचार की पहचान करने से लेकर त्वचा की देखभाल के लिए समग्र दृष्टिकोण उपलब्ध कराती है। चाहे आप किशोर हों या मध्यम आयु वर्ग के कॉरपोरेट कार्यकारी हों, डॉ. जयश्री आपको आपकी त्वचा देखभाल साउंड एडवाइस भी देती हैं।
बुक लॉन्च के अवसर पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा, ‘जयश्री के साथ मैसेजिंग मेरी फिटनेस दिनचर्या में शामिल है। मैं आमतौर पर कोई मेकअप यूज नहीं करती, क्योंकि मैं अपने तनाव के स्तर को हमेशा निचले स्तर पर रखने की कोशिश करती हूं। मैं काम करती हूं, योग करती हूं और हेल्दी फूड के साथ बहुत सारा पानी पीने की कोशिश करती हूं। अगर मैं मेकअप करती हूं, तो मैं इसे सोने से पहले उतारना नहीं भूलती, क्योंकि कभी भी मेकअप के साथ सोना नहीं चाहिए। इसके अलावा, मैं ड्रिंक्स और शुगर से भी दूर रहती हूं।’ बता दें कि डॉ. जयश्री की इस पुस्तक को सोनम कपूर, करण जौहर, रणबीर कपूर, फराह खान, जैकलिन फर्नांडीस समेत बॉलीवुड के कई अन्य लोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों की अन्य नामचीन हस्तियों से भी व्यापक प्रशंसा मिली है। यह एक प्रासंगिक पुस्तक है, जिसमें एंड-टू-एंड स्किनकेयर पर गोल्डन नगेट्स शामिल हैं, जिससे लोगों को त्वचा संबंधी सभी मिथकों, गलत धारणाओं और झूठी बातों से सचेत होने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *