The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

होली के अवसर पर कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपने काम

नई दिल्ली : अगर आपका बैंक का जरूरी काम हो तो जल्द ही निपटा लें क्योंकि अगर आपने 19 मार्च तक बैंक के काम नहीं किए तो आपको 24 मार्च के बाद ही मौका मिलेगा। 20 से 24 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बैंक हॉलिडे होते हैं। बुधवार, 20 मार्च को होली है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, असम, उत्तराखंड, झारखण्ड, दिल्ली में इस दिन छुट्टी रहती है। बैंक भी बंद रहेंगे। वहीं 21 मार्च गुरुवार को धुलेंडी मनाई जाती है। पूरे देश में इस दिन छुट्टी रहती है और बैंक भी बंद रहते हैं। इस तरह 20 और 21 मार्च को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, असम, उत्तराखंड में छुट्टी रहेगी।

23 मार्च को चौथे शनिवार और 24 मार्च के रविवार की छुट्टी मिलेगी। इस तरह कुल 5 दिन की छुट्टियां प्लान की जा सकती हैं। 22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है, इस कारण बिहार में इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं रंगपंचमी की छुट्टी होती है। यानी यहां 25 मार्च, सोमवार की छुट्टी भी मिलेगी। 23 मार्च शनिवार को शहीद भगत सिंह शहादत दिवस मनाया जाता है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में बैंकों में छुट्टी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *