The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

29 जनवरी से संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

नई दिल्ली : देश के आम बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। बजट पेश करने के लिए संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा । जानकारी के मुताबिक संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 29 जनवरी से बजट सत्र बुलाने की सिफारिश की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की गई है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के पटल पर आम बजट पेश करेंगी। संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
कोरोना महामारी और कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच इस बार का बजट सत्र बहुत ही अहम होगा। क्योंकि विपक्षी दल तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस बार संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *