The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

कुछ ही देर बाद भाजपा की पहली सूची जारी होगी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का मंथन कर रही भारतीय जनता पार्टी आज अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह चौहान, किरन रिजिजू जैसे कई नेता बैठक में भाग लेने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

बैठक के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर सकती है जिसमें 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। इस सूची में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे । पहले चरण में 91 सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 17वीं लोकसभा की 543 संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजा आएगा।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के लिये पहले चरण में असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 42 सीटों के लिये मतदान होगा । इसके अलावा 11 अप्रैल के उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, एवं ओडिशा की कुछ सीटों पर मतदान होगा।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा अपने कुछ वर्तमान सांसदों का टिकट काट सकती है । इसके साथ ही महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की कुछ सीटों के लिये उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

खबरों की मानें तो समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है। इनमें बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। इसके बाद असम के कई सीटों के लिए नामों की घोषणा हो सकती हैं । इसके अलावा बिहार की कई सीटों के लिए भी नामों की घोषणा हो सकती है। वहीं उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए आज ही उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *