The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाईक की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नयी दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की कुल 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त कर ली है। इसके अलावा ईडी ने नाइक व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर लिया है। ईडी ने कुल 193.06 करोड़ रुपये की आपराधिक संपत्ति की पहचान की। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तायबा के संस्थापक हाफिज सईद और अन्य के द्वारा टेरर फंडिंग के मामले में मोहम्मद सलमान और उनके परिवार की से जुड़ी 73.12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
मालूम हो नाइक व अन्य के खिलाफ ईडी ने 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्डरिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। नाइक को दो साल पहले गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपित किया गया था।
उसे जून 2017 में अदालत ने वांछित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नेशहर में स्थित नाइक के दो फ्लैट और एक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान कुर्क कर लिये थे। गौरतलब हो नाइक के खिलाफ एनआइए आतंकवाद एवं धनशोधन आरोपों के तहत जांच कर रही है। नाइक एक जुलाई 2016 को तब भारत से भाग गया था जब पड़ोसी देश बांग्लादेश में आतंकवादियों ने दावा किया कि वे जेहाद शुरू करने को लेकर उसके भाषणों से प्रेरित हुए थे।
बताते चले कि ढाका हमले के बाद खबर आयी कि हमलावर इसलामिक धर्म गुरु डॉ जाकिर नाइक के फॉलोअर थे। खबरों के मुताबिक, ढाका हमले में शामिल दो आतंकी निब्रास इसलाम और रोहन इम्तियाज के भाषणों से प्रभावित थे। यह खबर मीडिया में आने के बाद एनआइए एक्‍शन में आयी और नाइक के बारे में जानकारी जुटाने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *