The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

भारत अंतरिक्ष में एक महाशक्ति बन गया : पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में एक महाशक्ति बन गया है। बुधवार को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने दुश्मन के उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने की क्षमता हासिल कर दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह परीक्षण कर भारत ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कानून या संधि का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि यह देश के विकास के लिए रक्षात्मक पहल है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा से अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के खिलाफ रहा है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति के बनने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। पीएम ने कहा कि अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो ऑर्बिट सेटलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था और तीन मिनट के भीतर इसे हासिल किया गया। मिशन शक्ति यह बहुत ही कठिन ऑपरेशन था, जिसे हमने हासिल किया। हम इसके लिए अपने वैज्ञानिकों बधाई देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष आज हमारे जीवन शैली का अहम हिस्सा बन गया है। आज हमारे पास अलग-अलग उपग्रह हैं और ये देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *