The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

माय होम इंडिया ने नागालैंड के राज्यपाल के हाथों मणिपुर के सामाजिक एकता के जनक अरिबमजी को सम्मानित किया

मुंबई (आधुनिक इंडिया संवाददाता) मणिपूर कल्चरल इंटिग्रेशन कांफ्रेंस’ के प्रवर्तक मणिपुर के श्री. अरिबम शर्मा को पुर्वोत्तर भारत में अपने असाधारण योगदान के लिए माय होम इंडीया द्वारा २०१८ वर्ष का वन इंडिया ऍवॉर्ड प्रदान किया। माय होम इंडिया अपने संस्था अंतर्गत इशान्य भारत में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सन्मानित करती है। यह साल इस पुरस्कार का 9 वां वर्ष है। हर साल मुंबई में, पूर्वोत्तर भारत में काम कर रहे एक महान कार्यकर्ता को कार्य इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

नागालॅंड के महामहिम राज्यपाल पी.बी.आचार्य के हाथों श्री.अरिबम को यह पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मान चिन्ह, सम्मानपद्य, नगद १ लाख रुपये और शाल (रिसा), नारिअल पुरस्कार के स्वरुप मे प्रदान किया जाता है।

यहा बताते चले अरिबमजी शर्मा, पूर्वोत्तर भारत से समाज के युवा को राष्ट्रिय अलगाववाद एव मनशापता से मुक्त कर यौशेंग महोत्सव जैसे त्योहार को क्रीडा विश्व के लिए बनाया, उसी तरह उच्च शिक्षा के लिये मणिपुर विश्वविद्यालय, रिजनल मेडिकल कॉलेज व केंद्रिय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना मे अग्रीम योगदान दिया। मणिपूर मे दारुबंदी का पुर्ण रुप से श्रेय अरिबम जी को जाता है।

कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता, रानी मॉं गाईडिनल्युवयु की यांगनांगबाजी की तस्बीर के सामने दीप प्रज्वलन से हुआ। २६/११ के हुतात्माओं को आदरांजली अर्पित कर, संविधान दिन के उपलक्ष्य मे बधाई दी। पहले माय होम इंडिया कि सपनो से अपनो तक प्रकल्प की डॉक्युमेंटरी दिखाई गई। माय होम इंडिया के संस्थापक सदस्य श्री. सुनील देवधर ने संस्था के हेतु व कार्य पद्धत्ति को बताया एवं वन इंडिया ऍवॉर्ड जैसे पुरस्कार जरुरत विस्तार पुर्वक बतायी। अरीबमजी का समर्पित जीवन कार्य का प्रवास सुनिल देवधर ने सबके सामने रखा।

इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे नागालॅंड के महामहिम राज्यपाल श्री.पदनाभ आचार्यजी ने माय होम इंडियाका अभिनंदन किया। इस मौके को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहॉं कि आज देश बहुत परेशानियों से गुजर रहा है ऎसे समय मे सरकार को मदद करने के लिए माय होम इंडिया जैसी संस्थाये सामने आये, जिसके लिए माई होम इंडिया बधाई के पात्र हैं ।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि महाराष्ट्र सरकार के गृह निर्माण मंत्री श्री.प्रकाश मेहता उपस्थित थे। माय होम इंडिया के अध्यक्ष डॉ.हरीश शेट्टी व संयोजक श्री.अजय जींदाल ने भी इस विशेष अवसर पर अपने विचार प्रकट किये।

इस विशेष अवसर को सम्बोधित करते हुए अरिबम शर्मा ने अपने अमुल्य विचार अंग्रेजी भाषा मे रखे। उन्होने माय होम इंडिया के प्रति आभार प्रकट किये। आगे उन्होने कहॉं की राष्ट्र कल्याण के कार्य मे मणिपूर कल्चरल इंटिग्रेशन कॉन्फरन्स ने युवाओं के जीवन मे असाधारण परिवर्तन किया। अलगाववादी भुमिका के बजाए युवाओं मे शिक्षा का जागरण करना जरुरी है। इस प्रकार के अनेक कार्य की अधिकतम जरुरत पुर्वोत्तर राज्य को निश्चित है, यह उन्होने कहॉं ।

इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक सारस्वत बॅंक, व क्रांगीवसामीलॅब थे। अरिबम के लिये तैयार किया हुआ सम्मान पद्य का गायन सौ.सीमादणाईत जी ने किया। डॉ. हरीश शेट्टी ने सहृदय से आभार प्रदर्शीत किये। कार्यक्रम का सुत्र संचालन पराग नेरुरकर ने किया। राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *