The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

मोदी सरकार का GST तोहफा, 33 वस्तुओं से घटा GST

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया संवाददाता) केन्द्र सरकार ने नये साल से पहले जनता को नए साल के तोहफा दिया है। सरकार ने 33 वस्तुओं पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम कर 12 से पांच फीसदी तक कर दिया है। जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक में वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जीएसटी काउंसिल की बैठक में 7 आइटम्स पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 26 आइटम ऐसे हैं जिन पर जीएसटी रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 या 5 फीसदी कर दिया गया है। नई जीएसटी दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी।
जीएसटी पर बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब सिर्फ 28 चीजें 28 फीसदी जीएसटी के दायरे में रहेंगी। ये सभी लग्जरी आइटम हैं।

32 इंच से नीचे के मॉनिटर, टेलीविज़न स्क्रीन्स और पावर बैंक को 28% से 18% किया गया है। फ्रोजन सब्जियों पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। पहले 5 फीसदी लगता था। फुटवियर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी पर आ गए है। म्यूजिक बुक पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। पहले 5 फीसदी लगता था। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर 18 फीसदी के मुकाबले 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। 100 रुपये से कम के सिनेमा टिकट पर जीएसटी दर जो 18 फीसदी है उसे घटाकर 12 फीसदी पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *