The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

अब एयर इंडिया के पायलट्स ड्यूटी के दौरान नही माँगा पाएंगे स्पेशल खाना

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने खाने-पीने के सामान को लेकर अपने पायलट्स को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत निर्देश में कहा गया है कि वे ड्यूटी के दौरान बर्गर और सूप जैसा खास भोजन न मंगाया करें। उन्होंने कंपनी की ओर से तय की गई भोजन सारणी का पालन करना चाहिए। इस संबंध में एयर इंडिया ने एक ईमेल जारी किया है।

ज्ञात हो कि दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट्स के पायलट्स लगातार बर्गर और सूप आदि का ऑर्डर कर रहे थे। वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइंस को इस वजह से काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते यह निर्देश जारी किया गया। एयर इंडिया के डायरेक्टर (परिचालन) अमिताभ सिंह ने इस संबंध में बुधवार को पायलट्स को ईमेल भेजा। इसमें कहा कि विमान के पायलट्स लगातार अपने लिए विशेष भोजन मंगवा रहे हैं। यह नियमों के खिलाफ है। ईमेल में कहा गया है कि चालक दल सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की स्थिति में ही विशेष भोजन मंगवा सकता है। हालांकि, वह भी डॉक्टर की सलाह के अनुरूप होना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के कई विमानों के पायलट्स अपने लिए बर्गर और सूप जैसे विशेष भोजन लगातार मंगवा रहे थे। इसका बिल एयरलाइंस को भरना पड़ता है, जिससे एयरलाइंस का खर्च बढ़ता जा रहा था। साथ ही, भोजन प्रबंधन का सिस्टम भी बिगड़ रहा था और चालक दल के लिए बनने वाला खाना बेकार हो रहा था। ऐसे में पायलट्स को कंपनी की ओर से तय भोजन सारणी का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *