The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

मुंबई : आगामी लोक सभा चुनाव के लिए शिवसेना ने भी महाराष्ट्र की 21 संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना ने मुंबई दक्षिण सीट से एक बार फिर अरविंद सावंत को उतारा है। इस सीट पर अरविंद सावंत कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को टक्कर देंगे। इसके अलावा दक्षिण-मध्य मुंबई से शिवसेना ने राहुल शेवाले तो उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से गजानन कीर्तिकर को टिकट दिया है।

इनके अलावा पार्टी ने ठाणे सीट से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, रायगढ़ से अनंत गिते जबकि रत्नागिरी सिंधुदुर्ग संसदीय सीट से विनायक राऊत को टिकट दिया है। कोल्हापुर से शिवसेना ने संजय मंडलिक तो हातकणंंगले सीट से धैर्यशिल माने को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं नासिक सीट से हेमंत गोडसे और शिर्डी से सदाशिव लोखंडे अपनी किस्मत आजमाएंगे।

थिरूर संसदीय सीट से शिवाजीराव आढलराव पाटील, औरंगाबाद से चंद्रकांत खैरे और बुलढाणा से प्रतापराव जाधव ताल ठोकेंगे। वहीं रामटेक से कृपाल तुमाने, अमरावती से आनंदराव अडसूल, परभणी से संजय जाधव और मावल सीट से श्रीरंग बारणे को टिकट दिया गया है। हिंगोली से पार्टी ने हेमंत पाटील और उस्मानाबाद से ओमरोज निंबालकर को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सूची में एक महिला प्रत्याशी भावना गवली का नाम भी शामिल है। वे शिवसेना की टिकट पर यवतमाल-वाशिम से चुनाव लड़ेंगी।
महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के मुताबिक शिवसेना राज्य की कुल 48 संसदीय सीटों में से 23 जबकि भाजपा 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इससे पहले इसी गुरुवार को भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में महाराष्ट्र की 16 सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *