The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

यस मैडम का राष्ट्र के लिए योगदान

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया डेस्क) यस मैडम का राष्ट्र के लिए योगदान की पहल का मकसद युद्ध में वीरगति को प्राप्त कर चुके सैनिकों की विधवाओं का उत्थान करना है। यही वह समय है जब आप देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए योद्धाओं की विधवाओं के जीवन में सुधार लाने का एक प्रयास कर सकते हैं। यस मैडम ने एक पैकेज लांच किया है जिसका 10 प्रतिशत राजस्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के कल्याण कोष में जमा किया जाएगां। इस दान से शहीद सैनिकों की पत्नियों के विकास और कल्याण में मदद मिलेगी। इस पैकेज में वीएलसीसी क्लीन-अप, चॉकलेट वैक्सिंग और थ्रेडिंग शामिल हैं।

इस पहल पर अपने मत रखते हुए यस मैडम के सह संस्थापक आदित्य आर्य ने कहा ‘‘मैं देश में सुरक्षित होने पर गर्व महसूस करता हूं। मेरा मानना है कि यह हमार कर्तव्य है कि हम सेना की कल्याण के लिए किसी अन्य प्रकार से सहायता करें। उन्होंने कहा कि हर विशेष पैकेज, में हम उसकी राशि का 10 प्रतिशत वार विडो फण्ड में दान करेंगे। यह राशि उनकी कुछ क्षतिपूर्ति कर पाएगी।‘‘
वार विडो फण्ड के श्रीमती कालरा ने कहा ‘‘देश के नागरिकों को अपने लोगों का समर्थन करते हुए देखना हमेशा बहुत अच्छा लगता है। मैं फंड के लिए उनके योगदान के लिए यस मैडम की पूरी टीम की शुक्रगुजार हूं। यह प्रयास सभी महिलाओं और उनके परिवारों को विकसित होने और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *