The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

सरकार ने बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा है और इससे इकोनॉमी को व्यापक लाभ होगा : राजीव कपूर

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया डेस्क) ये एक बढ़ीय बजट है और ये आम बजट से पूरी तरह से हटकर बजट है, इस बजट में कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कई चीजों के उपर इस तरह का बजट दिया है कि आम आदमी खुश है यह कहना हैं स्टीलबर्ड लिमिटेड के एम डी राजीव कपूर का
। उन्होंने बजट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सबसे अच्छी घोषणा आयकर की सीमा को पांच लाख रूपए तक बढ़ाना । बीते 30 साल की बात की जाए तो लोग अक्सर कहा करते थे कि तीन लाख तक की छूट हो या चार लाख तक की छूट मिलनी चाहिए लेकिन सरकार ने सीधे पांच लाख रूपए की छूट देकर सभी की उम्मीदों को पूरा कर दिया है, बल्कि उम्मीद से बढ़कर दिया है। उन्होंने आगे कहा सरकार ने मध्यम वर्ग को छुआ है और उसे काफी राहत दी गई है। सरकार हमेशा ही मध्यम वर्ग को अपने साथ जोड़ना चाहती थी और इस कदम से वह अपने इस लक्ष्य में काफी हद तक सफल भी रही है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 12 करोड़ किसानों को भी एक बड़ी राहत दी है। 2 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को सरकार एकमुश्त छह हजार रूपए देगी जो कि उनके लिए बड़ी राहत है। इसके लिए सरकार ने 75 हजार करोड़ रूपए अलग रखे हैं, हालांकि सरकार इतना बड़ा फंड कहा से जुटाएगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। सरकार ने अगर ये कदम उठाया है तो सोच समझ कर ही उठाया होगा और इस कदम से देश के 12 करोड़ किसानों को सीधा फायदा होगा। किसान परिवार की बात करें तो इस कदम से करीब 30 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा। सरकार की ये एक बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा ये एक बेहतर बजट है और सरकार ने सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया है। सरकार ने रक्षा बजट बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रूपए कर दिया है जो कि एक अच्छा कदम है। सरकार ने हमारी सेना को मजबूत किया है। सरकार ने आम आदमी को प्रोत्साहन दिया है, किसानों को फायदा दिया है और सरकार ने दूर की सोच अपनाते हुए देश के विकास को तेज करने की दिशा में कई सारे कदम उठाए हैं। इकोनॉमी के लिए भी ये एक बेहतरीन बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *