The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions. Most review sites stop at the welcome bonus, but this one goes further. Its guide to non GamStop casinos UK players can join is based on real accounts, with deposits and withdrawals made to see how long payouts take and what verification looks like in practice.

2 अप्रैल को कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले 2 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. जानकारी अनुसार , घोषणा पत्र के ऐलान के समय यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नवी आज़ाद, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल सरीखे नेता प्रेसवार्ता में शामिल होंगे.
घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादे के साथ-साथ कुछ अन्य अहम वादों को जगह मिल सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबी हटाने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रति देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रति माह 6,000 तक रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के बजट बढ़ाने का वादा किया है।
कांग्रेस अपने घोषणापत्र में 2008 की यूपीए सरकार की तरह किसानों की कर्ज माफी की घोषणा कर सकती है। पार्टी के अन्य वादों में सबके लिए हेल्थकेयर, सभी बेघर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को जमीन का अधिकार, प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन करना और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना शामिल हैं।

घोषणापत्र में कृषि क्षेत्र में ‘बड़ी संभावनाओं’ का फायदा उठाने के लिए कोल्ड स्टोरेज प्लांट, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि आधारित इंडस्ट्रीज लगाना भी शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी बेघर व्यक्ति को जमीन या आवास उपलब्ध कराने का वादा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *