2027 चुनाव में भाजपा को जवाब देंगे युवा और किसान: श्याम लाल पाल

मेरठ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेरोजगार युवा, किसान और महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है।

मेरठ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। युवाओं को सम्मान और अवसर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विवादित बयानबाजी में व्यस्त है।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

श्याम लाल पाल ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *