The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड का सुरक्षाबलों ने किया खात्मा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के तार पुलवामा हमले से जुड़े हैं। इस इलाके में पांच से छह आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। इस बाच मुठभेड़ स्थल पर पत्थरबाज जमा हो गए हैं और सुरक्षाबलों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से वापस लौटने की अपील की है।

मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान अभी की जानी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद किया है। अपुष्ट खबरें यह भी हैं कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल राशिद गाजी भी मारा गया है। गाजी को ‘आईईडी स्पेशलिस्ट’ माना जाता है। इससे पहले आतंकवादी जिस इमारत में छिपे हुए थे, सुरक्षाबलों ने उसे उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भतीजा मोहम्मद उमर भी फंसा हुआ है।
इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रात में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पिंगलान इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। सेना के तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि गोलीबारी में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *