The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

बीजेपी को झटका सांसद आर पि शर्मा ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम पार्टियों में नेताओं के नाराजगी का दौर भी शुरू हो गया है। असम के तेजपुर से बीजेपी सांसद राम प्रसाद शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। असम के  वित्त मंत्री और पार्टी के कदावर नेता हेमंत विश्व शर्मा को बीजेपी ने तेजपुर से टिकट देने का योजना  बनाया है। अपने टिकट कटने की वजह से राम प्रसाद शर्मा नाराज बताए जा रहे हैं।

राम प्रसाद शर्मा ने आज दिल्ली स्थित अपने निवास में मीडिया से मुखातिव होते हुए बीजेपी छोड़ने की बात कही। इससे पहले वे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं आज बीजेपी छोड़ रहा हूं। लेकिन मैं असम के उन पुराने बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए वास्तव में दुखी हूं जो पार्टी में नए घुसपैठियों की वजह से सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं। मैंने इन कार्यकर्ताओं की बात को जोरदार तरीके से उठाया। लेकिन उनकी आवाज उठाने वाला अब कोई नहीं है।’ शर्मा ने पार्टी में शामिल किए गए हेमंत विश्व शर्मा जैसे लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ये पार्टी के पुराने कार्यकर्ता ही हैं जिन्होंने दशकों तक बीजेपी को बिना किसी अन्य समर्थन के सत्ता में रखा। लेकिन उनमें से ज्यादातर को दरकिनार कर दिया गया है और उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है।’

ज्ञात हो कि असम की तेजपुर सीट पर कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव था, लेकिन 2014 के चुनाव में यहां ऐसी मोदी लहर चली कि पहली बार इस सीट पर कमल खिला और बीजेपी प्रत्याशी राम प्रसाद शर्मा ने 86 हजार 20 मतों से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल चार लाख 46 हजार 511 मत मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *