The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

यूपी बनेगा सबसे बड़ा हब, युवाओं के लिए मौका : मोदी

लखनऊ ( डी.के.चौहान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो २०२० का उद्घाटन किया और कहा कि आज यहां पर आना मेरे लिए दोहरी खुशी है। क्योंकि मैं बतौर प्रधानमंत्री और बतौर सांसद आपका यहां पर स्वागत करता हूँ। उत्तर प्रदेश आने वाले समय में डिफेंस सेक्टर के सबसे बड़े हब के रूप में विकसित होने वाला है। दुनियाभर से आए हुए व्यापारियों के सामने प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज डिफेंस और स्पेस दोनों जगह मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बार का एक्सपो भारत का सबसे बड़ा एक्सपो है, जो कि ऐतिहासिक है। इस बार 1000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर इसका हिस्सा बनी हैं, अनेक देशों के मंत्री और व्यापारी हमारे बीच हैं। इसके जरिए भारत के युवाओं को मेक इन इंडिया में योगदान करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

पड़ोसी देशों को लेकर पीएम ने कहा कि हम ऐसे क्षेत्र में हैं जहां पर अपने साथ-साथ पड़ोसी को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। भारत ने हमेशा विश्वशांति का संदेश दिया है, हमने किसी पर हमला नहीं किया है। दो विश्वयुद्ध में हमारे हजारों जवान शहीद हुए लेकिन वो लड़ाई हमारे लिए नहीं थी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी जरूरतों के लिए आधुनिक शस्त्रों को बना रहा है और दुनिया के अन्य देश भी हमारे प्रोडक्ट को ले रहे हैं. पिछले दो साल में भारत 17 हजार करोड़ डिफेंस एक्सपोर्ट कर चुका है, इसे हम पांच साल में 35 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाना चाहते हैं। हमारी नीति सिर्फ इम्पोर्ट पर फोकस रही, लेकिन अब इसे बदलना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग को और गति देने के लिए और विस्तार देने के लिए नए लक्ष्य, नए टारगेट रखे गए हैं । हमारा लक्ष्य रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एम्एसएमई की संख्या को अगले 5 वर्षों में 15 हजार के पार पहुंचाना है। लखनऊ में प्रधानमंत्री बोले कि आज भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं, पहला तमिलनाडु में और दूसरा उत्तर प्रदेश में हो रहा हैं । अब तक यूपी डिफेंस कॉरिडोर के लिए 3000 करोड़ से अधिक की योजना हो चुकी है, लखनऊ के साथ-साथ अलीगढ़, आगरा, झांसी समेत अन्य शहरों में काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *