भाजपा दिल्ली प्रदेश ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन किया

नई दिल्ली (आधुनिक इंडिया ब्यूरो) लम्बे समय के मांगो के बाद और आदिवासी विकास परिषद् के अथक प्रयासों से दिल्ली प्रदेश भाजपा में अनुसूचीत जनजाति मोर्चा का गठन हुआ। इसकी जानकारी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दी। आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष कि जिम्मेवारी सीएल मीणा को दी गई हैं, वही दो महामंत्री कि जिम्मेवारी सौदानी आदिवासी और बीरा राम भील को दी गई हैं। बता दे कि लाखो के तादाद में प्रदेश के अलग अलग राज्यों के आदिवासी लोग दिल्ली के अलग अलग जगहो में निवासरत हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के गठन से भाजपा को दिल्ली में मजबूती मिलेगी और आगामी नगर निगम चुनाव में आदिवासी उम्मीदवार घोषित कि जायगी। इससे दिल्ली में निवासरत आदिवासियों को राजनीति में भागीदारी मिलेगी जो अबतक नहीं थी।
ज्ञातव हो कि दिल्ली में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के गठन के लिए आदिवासी विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदिवासी विकास परिषद् के अध्यक्ष तोता राम , सचिव संजय कुमार गोंड , महासचिव राकेश गोंड, महासचिव अमिताभ किशोर भील व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दिल्ली में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन के लिए प्रस्ताव दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.