The ranking of casinos not on GamStop on this site covers twenty operators, each with notes on licence, payment options and bonus terms. Fuller reviews follow the list for anyone who wants detail on game providers, VIP tiers and how support handles questions.

एनआरएल ने असम सरकार को 122 करोड़ रुपये का पहला अंतरिम लाभांश सौंपा

गुवाहाटी: असम में राज्य के स्वामित्व वाली नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने मौजदा वित्तवर्ष के लिए राज्य सरकार को तक़रीबन 122.61 करोड़ रुपये का पहला अंतरिम लाभांश दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, एनआरएल के प्रबंध निदेशक एस.के. बरुआ ने मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ व अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम सर्बानंद सोनोवाल को लाभांश का चेक सौंपा। कंपनी में असम की इक्विटी होल्डिंग 12.35 प्रतिशत है।

बयान के अनुसार, यह लाभांश सितंबर तक वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के लिए था। अंतिम लाभांश का निर्णय 31 मार्च को खत्म होने वाले मौजूदा वित्तवर्ष के बाद एनआरएल की वार्षिक आम बैठक में किया जाएगा। एनआरएल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए 949 करोड़ रुपये की योजना के रूप में उपक्रम कर रहा है और ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से नुमालीगढ़ तक क्रूड आयल की 2,200 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाने और नुमालीगढ़ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक एक उत्पाद पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *