असम और उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवार की सूची

नई दिल्ली: काफी अटकले के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में कांग्रेस ने असम की चार और उत्तर प्रदेश की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
असम की कोकराझार संसदीय सीट से शब्द राम राभा, धुबरी से अबू ताहेर बेपारी, बारपेटा से अब्दुल खालेक और गुवाहाटी से बोबिता शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

वही उत्तर प्रदेश के इटावा से अशोक दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। इटावा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अशोक दोहरे आज ही कांग्रेस में शामिल हुए थे । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ​मुलाकात के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बता दे की करीब एक महीने तक चले इस घमाशान के बाद शुक्रवार को कई घंटे चले इस बैठक में कांग्रेस चुनाव समिति को निर्णय लेना पड़ा और आखिर कांग्रेस को उम्मीदवारी के नाम का ऐलान करने पड़े। ऐसे भी चर्चा चल रहा था कि कांग्रेस के साथ एआईयुडीएफ के साथ अंदरूनी मित्रता हैं लेकिन आज जारी किये हुए उम्मीदवारी लिस्ट से पता चलता हैं कि कांग्रेस के साथ एआईयुडीएफ के कोई मित्रता नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *