त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सबल भौमिक ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में जहां भाजपा सत्ता में वापस आने ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है वहीं दूसरी ओर पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मंगलवार को त्रिपुरा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल त्रिपुरा बीजेपी के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की वजह अपरिहार्य परिस्थिति बताई है, लेकिन उन्होंने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है ”इनफ इज इनफ”। पिछले चनुाव के मद्देनजर देखा जाए तो इस बार मोदी लहर कम हो गया है और इन परिस्थितियों में भाजपा का कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़ता है तो संकट का विषय है।

बताया जा रहा है कि सबल लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और मंगलवार को उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर वो सांसद उम्मीदवार बन गए तो सरकार गिर सकती है। जबकि यह सरकार कम्युनिस्ट शासन के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद सत्ता में आई है। इसलिए हमने खुद को पार्टी से अलग करने का फैसला कर लिया है।
खबर यह भी है कि कांग्रेस सबल भौमिक को त्रिपुरा पश्चिम सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि त्रिपुरा में दो चरणों में चुनाव है। 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *